नई दिल्ली,
09 जुलाई, 2016। राजस्थानी भाषा मान्यता समिति के अध्यक्ष
के.सी. मालू ने केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और केन्द्रीय विधि
एवं न्याय राज्यमंत्री पी.पी. चौधरी से भेंट कर उन्हें केन्द्रीय मंत्री मंडल में
शामिल होने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मालू ने इस मौके पर मेघवाल और चौधरी से राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं
अनुसूची में शामिल करवा सवैधानिक मान्यता दिलवाने का आग्रह किया।
दोनों मंत्रियों ने देश-विदेश में करोड़ों लोगों द्वारा बोली जाने वाली राजस्थानी
भाषा को सवैधानिक दर्जा दिलवाने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
Post a Comment Blogger Disqus